फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबी काजल व खुशबू, छोटी को डूबता देख बड़ी ने की बचाने की कोशिश; दोनों की मौत

Sat, 10 Jan 2026 10:45 PM IST
विकास कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कलान (शाहजहांपुर)

सार

बाबा आशाराम ने बताया कि उनकी तीन पोतियां काजल, खुशबू और पल्लवी खेत पर गई थीं। वहां खुशबू शौच के लिए बहन काजल के साथ खेत के पास तालाब पर गई। पुलिस का अनुमान है कि पैर फिसलने से खुशबू तालाब में डूबने लगी तो काजल ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह भी डूब गई।
विज्ञापन
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के शाहजहांपुर स्थित मालौं गांव में शुक्रवार दोपहर खेत से पुआल लेने गईं दो सगी बहनों काजल (10) व खुशबू (6) की तालाब में डूबने से मौत हो गई। काजल और खुशबू मालौं गांव के ही सुलंदर की बेटियां थीं। सुलंदर हरियाणा में मजदूरी करते हैं।

विज्ञापन

तालाब में उतरा रही थी दोनों की चपलें
बाबा आशाराम ने बताया कि उनकी तीन पोतियां काजल, खुशबू और पल्लवी खेत पर गई थीं। वहां खुशबू शौच के लिए बहन काजल के साथ खेत के पास तालाब पर गई। पुलिस का अनुमान है कि पैर फिसलने से खुशबू तालाब में डूबने लगी तो काजल ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह भी डूब गई। दोनों बहनों के न दिखने पर पल्लवी ने घर आकर जानकारी दी। इस पर वहां पहुंचे परिजन ने तालाब में काजल और खुशबू की चप्पलें उतरा रही थीं। 
विज्ञापन

दोनों का हुआ पोस्टमार्टम
अनहोनी मानते हुए तालाब में घुसे ग्रामीणों को करीब दो घंटे की तलाश के बाद दोनों बालिकाएं मिलीं, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। एसपी राजेश द्विवेदी का कहना है कि शवों का पोस्टमॉर्टम करा दिया गया है। अगर कोई तहरीर मिलती है तो जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें