पुवायां में सील की गई देशी शराब की दुकान। संवाद
पुवायां। बंडा रोड स्थित देसी और अंग्रेजी शराब (मॉडल शॉप) की दुकानों को जिला पंचायत के अधिकारियों ने नवीनीकरण न होने और किराया बकाया होने पर सील कर दिया। बाद में वार्ता होने पर पांच घंटे बाद दोनों दुकानें खुल सकीं।
ड्रग वेयरहाउस के पास जिला पंचायत की दुकानें हैं। कुछ दुकानों का आवंटन गांव जारमानो के परमजीत सिंह के नाम है। परमजीत सिंह ने दुकानों काे देसी और अंग्रेजी शराब के लाइसेंसधारकों को किराये पर दे रखा है। मंगलवार को जिला पंचायत के जेई संतोष कुमार, सौरभ मिश्रा, लेखपाल नेत्रपाल, राजपाल मौके पर पहुंचे और शराब की दुकानों को सील कर दिया।
सूचना पर आबकारी निरीक्षक राजेंद्र कुमार पहुंचे और जिला पंचायत के अधिकारियों से वार्ता की। जेई संतोष कुमार ने बताया कि परमजीत सिंह का आवंटन वर्ष 2022 में रद् हो गया था, उन्होंने नवीनीकरण नहीं कराया है और वर्ष 2024 से किराया भी जमा नहीं किया है। परमजीत पर डेढ़ लाख रुपये बकाया होने के कारण दुकानें सील की गई हैं। आबकारी निरीक्षक की मध्यस्थता में हुई वार्ता के बाद तय हुआ कि तीन दिन में नवीनीकरण कराने के साथ ही बकाया भी जमा कराया जाएगा। इसके बाद दुकानों की सील खोल दी गई। संवाद
पुवायां में सील की गई देशी शराब की दुकान। संवाद