फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ट्रक से टकराकर स्कूटी सवार दो छात्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर एक होटल के पास खड़े ट्रक से स्कूटी टकरा गई। हादसे में स्कूटी पर सवार खुदागंज क्षेत्र के गांव अकबरिया निवासी आर्यन और मीरानपुर कटरा क्षेत्र के गांव कसरक निवासी संचित घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे के वक्त आर्यन और संचित पढ़ने के लिए नगर के एक स्कूल जा रहे थे। सूचना मिलते ही दरोगा जोगेंद्र प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस से दोनों घायल छात्रों को सीएचसी भिजवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने आर्यन को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें