फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बेसमेंट में संचालित दो रेस्टोरेंट किए गए सील

विज्ञापन
सिविल लाइन ​स्थित हंग्री प्वाइंट रेस्टोरेंट की जांच करती टीम। स्रोत: सूचना विभाग
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अग्नि सुरक्षा मानकों को पूरा किए बगैर बेसमेंट में चल रहे दो रेस्टोरेंट को प्रशासन की टीम ने सील कर दिया। दरवाजे पर ताला लगाकर नोटिस चस्पा कर दिया गया है।
विज्ञापन

22 जून को लखनऊ के अलीगंज में कोचिंग सेंटर में अग्निकांड के बाद डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर गठित टीम ने बृहस्पतिवार को होटल और रेस्टोरेंट की जांच का अभियान चलाया। सिटी मजिस्ट्रेट रजनीकांत के नेतृत्व में सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी, सीएफओ जदुनाथ यादव व शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण के अवर अभियंता प्रदीप त्रिवेदी की संयुक्त टीम के साथ सिविल लाइन स्थित ट्रीट रेस्टोरेंट और हंग्री प्वाइंट रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया।
दोनों रेस्टोरेंट बेसमेंट में संचालित थे। दोनों रेस्टोरेंट में अग्नि सुरक्षा संबंधी आवश्यक व्यवस्थाओं और निर्धारित मानकों में गंभीर कमियां पाई गईं। जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए और संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए दोनों रेस्टोरेंट के संचालन पर रोक लगा दी गई। टीम ने उनको सील कर दिया। रेस्टोरेंट संस्थानों के प्रबंधन को आवश्यक सुरक्षा मानकों की पूर्ति, अग्निशमन विभाग से आवश्यक अनापत्तियां प्राप्त करने और समस्त कमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


दोनों रेस्टोरेंट बेसमेंट में चलते मिले हैं। यहां पर अग्नि सुरक्षा मानकों में गंभीर कमियां पाई गईं। लोगों की सुरक्षा की दृष्टि से दोनों रेस्टोरेंट का संचालन रोककर सील करके नोटिस चस्पा कर दिए गए हैं। बेसमेंट में चलने रेस्टोरेंट संचालक अग्नि सुरक्षा मानकों को पूरा कर लें। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
- रजनीकांत, सिटी मजिस्ट्रेट

कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरी में की जांच

शाहजहांपुर। अग्निशमन विभाग ने कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरियों की अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की भी जांच की। अग्निशमन अधिकारी डॉ. बीएन पटेल ने बताया कि शहर की 12 लाइब्रेरी व काेचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया गया। अग्निशमन यंत्र, आपातकालीन निकास मार्ग, सुरक्षा उपकरणों और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर उनकी कार्यशीलता का परीक्षण किया। दूसरी ओर जलालाबाद में अग्निशमन अधिकारी राम मनोहर पांडेय ने तीन लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। संवाद

सिविल लाइन स्थित हंग्री प्वाइंट रेस्टोरेंट की जांच करती टीम। स्रोत: सूचना विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें