फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हाईवे पर अज्ञात वाहन से टकराई बाइक, दो रिश्तेदारों की मौत, बीमार बच्चे को देखने जा रहे थे

Thu, 23 Jan 2025 02:30 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र में हाईवे के ओवरब्रिज की साइड लेन पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंद दिया, जिससे दो लोगों की मौत हो गई। दोनों रिश्तेदार थे। शाहबाद जा रहे थे। 
विज्ञापन
मृतक भानु प्रताप वर्मा, महेंद्र वर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के रुद्रपुर से बीमार बच्चे को देखने शाहाबाद जा रहे दो रिश्तेदारों की बाइक लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर सामने से आ रहे अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई। हादसा शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र में बुधवार रात हुआ। 

विज्ञापन


थाना तिलहर क्षेत्र के गांव ग्वार निवासी स्वर्गीय बृजेश वर्मा का 25 वर्षीय पुत्र भानु प्रताप वर्मा उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक कंपनी में कार्यरत था। उसकी बहन हरदोई के थाना पाली अंतर्गत गांव खेमपुर में ब्याही है। बहन के ससुर महेंद्र वर्मा (45 वर्ष) भी नैनीताल में एक कंपनी में काम करते थे।
 
महेंद्र वर्मा को सूचना मिली कि उसके पौत्र की तबीयत खराब है। वह शाहबाद के अस्पताल में भर्ती है। महेंद्र वर्मा नैनीताल से भानुप्रताप के पास रुद्रपुर पहुंचा। उसने भानु को भांजे की तबीयत खराब होने की जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ओवरब्रिज की साइड लेन पर हुआ हादसा 
भानु प्रताप के बाबा प्यारेलाल वर्मा ने बताया कि भानु प्रताप और महेंद्र वर्मा दोनों बाइक से शाम को रुद्रपुर से शाहबाद के लिए चल दिए। रात लगभग 11:30 बजे भानु प्रताप की बाइक तिलहर बाईपास ओवरब्रिज की साइड लेन पर किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई। 

इस दुर्घटना में दोनों की मौत हो गई। उनकी मौत से मृतक भानु प्रताप वर्मा की पत्नी गुलशन, मां मुन्नी देवी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि किसी अज्ञात वाहन से बाइक की टक्कर हुई है। अभी तहरीर नहीं मिली है। परिजन जैसा भी लिख कर देंगे, उस आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें