फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बैग से चांदी की दो लड़ चोरी की, आरोपी को पकड़ा

Tue, 10 Sep 2024 02:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। सवारी वाहन में यात्री के बैग में रखी चांदी को दो लर चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने मौके से ही पकड़ लिया। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

गांव नवाबपुर गंगा निवासी रामखिलावन सोमवार को मैजिक वाहन से शाहजहांपुर से पुवायां आ रहे थे। रास्ते में उनके बैग से चांदी को दो लर चोरी हो गईं। रामखिलावन ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस बुला ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर टाटा मैजिक में बैठीं सवारियों की तलाशी ली तो गांव बड़ागांव के अनुज तिवारी के पास से दोनों लर बरामद हो गईं। पुलिस रामखिलावन और अनुज को थाने ले आई।
थाना प्रभारी हरिपाल सिंह बालियान ने बताया कि रामखिलावन की तहरीर पर अनुज तिवारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पूछताछ में अनुज ने बताया के रामखिलावन के बैग की चेन खुली थी। चांदी की दो लर रखीं देख उसे लालच आ गया और उसने दोनों लर निकाल ली थीं। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से अनुज को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें