फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गर्भवती की मौत पर हंगामा, नर्स पर मारपीट करने का आरोप

Tue, 10 Sep 2024 02:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सिंधौली के गांव महाऊ महेश निवासी सुखपाल की गर्भवती पत्नी गोल्डी (25) की राजकीय मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। आरोप है कि भर्ती करते समय रुपये मांगे गए। नर्स ने मारपीट कर पति को बाहर निकाल दिया। पीड़ित ने प्राचार्य को पत्र दिया है।
विज्ञापन

खेतीबाड़ी करने वाले सुखपाल ने पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर रविवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। पीड़ित ने बताया कि भर्ती करते समय उनसे रुपयों की मांग की गई। रात में लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। गरीबी का हवाला देते हुए उन्होंने यहीं उपचार करने की गुजारिश की। सोमवार को पत्नी की तबीयत बिगड़ने पर नर्स को बुलाने गया।
आरोप है कि नर्स ने उनके साथ मारपीट कर वार्ड से भगा दिया। लापरवाही के चलते पत्नी की मौत हो गई। गोल्डी की मौत के बाद सुखपाल ने हंगामा करते हुए प्राचार्य से शिकायत की है। उसने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एमपी गंगवार ने बताया कि पीड़ित ने शिकायती पत्र दिया है तो उसके आरोपों की जांच कराई जाएगी। दोष सिद्ध होने पर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें