थाना सदर बाजार पुलिस की गिरफ्त में चोरी के आरोपी। स्रोत: पुलिस
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने चोरी के माल के साथ चिनौर निवासी सौरभ व ब्रजमोहन को गिरफ्तार किया है।
सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि एक अगस्त को सौरभ के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। बताया गया था कि रिटायर्ड आईपीएस भारत सिंह के फार्म से दो सीसी कैमरे, एक टार्च व सोलर पैनल एंटीना चोरी किया गया तो एक कैमरा तोड़ दिया गया। अन्य कमरों के ताले तोड़ने का प्रयास भी किया गया।
इसी के चलते मुखबिर की सूचना पर रविवार सुबह दोनों आरोपियों को महाकालेश्वर मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया। उनकी निशादेही पर ग्राम चिनौर आर्य नगर कॉलोनी कृषि फार्म के थोडी दूर झाड़ियों से चोरी किए गए माल को बरामद किया गया। संवाद