फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दो लोगाें ने डाली आत्महत्या की पोस्ट...पुलिस पहुंचने पर मांगी माफी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जलालाबाद थाना क्षेत्र के एक युवक ने दोस्तों से मजाक करने के लिए आत्महत्या की पोस्ट डाली और फिर हटा ली। वहीं, रोजा थाना क्षेत्र के एक युवक ने मजाक में आत्महत्या करने की पोस्ट डाल दी। दोनों मामलों में संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक माफी मांगने लगे। पुलिस ने दोनों को चेतावनी दी है।
विज्ञापन

पुलिस की मीडिया सेल को सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर युवक के आत्महत्या करने संबंधी पोस्ट मिली तो जलालाबाद पुलिस को पोस्ट, मोबाइल नंबर व लोकेशन उपलब्ध कराई गई। उप-निरीक्षक विपिन कुमार शर्मा उसके घर पहुंचे तो युवक मौजूद मिला। उसने बताया कि दोस्तों से मजाक करने के उद्देश्य से फांसी लगाने की स्टोरी लगा दी थी। गलत लगने पर स्टोरी को हटा दिया था। अब कभी ऐसी पोस्ट नहीं करेगा।
वहीं, दूसरी ओर रोजा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को आत्महत्या करने से संबंधित पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर डालने की जानकारी मीडिया सेल से प्राप्त हुई थी। पुलिस टीम तथा सर्विलांस टीम के माध्यम से जानकारी कर पोस्ट करने वाले युवक के घर गए तो उसने कहा कि पोस्ट गलती से लग गई थी। हटा भी दिया गया था। उसे अपनी निजी जिंदगी से कोई परेशानी नहीं है। दोनों युवकों के माफी मांगने पर पुलिस ने चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें