फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बुखार से तीन साल के बच्चे समेत दो की मौत

विज्ञापन
रियांश का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
मिर्जापुर/परौर। क्षेत्र में बुखार से बच्चों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। मिर्जापुर में तीन वर्षीय रियांश और परौर में कक्षा छह की छात्रा संध्या की बुखार के चलते मौत हो गई। दोनों बच्चे पिछले कई दिन से बुखार से पीड़ित थे।
विज्ञापन

मिर्जापुर क्षेत्र के छोटी कुनिया निवासी राजकुमार राजमिस्त्री का काम करते है। उनके तीन वर्षीय बेटे रियांश को तीन दिन से बुखार आ रहा था। उन्होंने पड़ोसी गांव बहेरिया में झोलाछाप से दवाई ली थी। दवा से फायदा न होने पर बुधवार को शाहजहांपुर दवा लेने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन बच्चे को मंगलवार रात तेज बुखार आया। बुधवार सुबह बच्चे ने दम तोड़ दिया।
उसकी मौत से मां रीता बिलख पड़ी। क्षेत्र में पिछले तीन दिन में चार मासूमों की मौत हो चुकी है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आदेश रस्तोगी ने बताया कि बच्चे की मौत की सूचना मिली है। बृहस्पतिवार को गांव में कैंप लगाकर स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन


परौर में भी कक्षा छह की छात्रा की बुखार से मौत
परौर। ग्राम दिवहाड़ा निवासी बलराम सिंह की बेटी संध्या देवी की बुखार के चलते मौत हो गई। संध्या संविलियन विद्यालय पनिगाह नगला में कक्षा छह की छात्रा थी। आठ सितंबर को संध्या देवी विद्यालय में पढ़ने गई थी। वहां से लौटने पर तेज बुखार से तप रही थी। मंगलवार को परिजन उसे बदायूं में उपचार के लिए अस्पताल में ले गए। वहां से स्वास्थ्य लाभ न होने पर उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां उसकी मौत हो गई। विद्यालय के इंचार्ज प्रधान अध्यापक शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बच्ची पढ़ने में काफी होशियार थी। चिकित्सा अधीक्षक डॉ.दिनेश सिंह ने बताया कि देवहड़ा में शिविर लगाकर दवाई का वितरण किया जाएगा। संवाद

रियांश का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें