फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गैंगस्टर समेत दो लोगों को 2.368 किलोग्राम गांजे के साथ पकड़ा

विज्ञापन
रोजा थाना पुलिस की गिरफ्त में आरोपी रामसरन और तस्लीम। स्रोत: मीडिया सेल
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा थाना पुलिस ने बुधवार रात भारत धर्मकांटा के पास घेराबंदी कर मादक पदार्थों की तस्करी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास मिले थैले से दो किलो 368 ग्राम गांजा मिला है।
विज्ञापन

रोजा थाना प्रभारी राजीव कुमार बुधवार रात करीब आठ बजे पुलिस टीम के साथ क्षेत्र का भ्रमण कर रहे थे। इस बीच मिली सूचना पर थाना प्रभारी ने लखीमपुर खीरी जिले के उचौलिया थाना क्षेत्र के किरयारी गांव निवासी तस्लीम उर्फ बराती व बरगदिया गांव निवासी रामसरन को गिरफ्तार किया।
एक आरोपी के पास से एक किलो 202 ग्राम व दूसरे के पास से एक किलो 166 ग्राम गांजा बरामद किया गया। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की गई है। उन्होंने बताया कि तीन साथियों से गांजा खरीदते हैं। इसके बाद गांजा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटल-ढाबा आदि स्थानों पर जाकर लोगों को बेच देते हैं। तीनों साथी माल कहां से लाते हैं, उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि तस्कर तस्लीम उर्फ बराती पर रोजा में एक और थाना पसगवां खीरी में दो मुकदमे दर्ज हैं। एक मुकदमे में तस्लीम पर गैंगस्टर भी लगाई गई है। रामसरन पर रोजा थाने में एक मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें