तिलहर। हरवानपुर रोड पर बुधवार दोपहर बाइक फिसलने से दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
निगोही क्षेत्र के गांव पैंतापुर निवासी कमलेश अपने साढ़ू बरेली मोड़ स्थित नवादा गांव निवासी नरवीर के साथ बुधवार दोपहर करीब तीन बजे रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे। हरवानपुर रोड पर बाइक फिसलने से दोनों खेत में जा गिरे।
कंटीले तारों में उलझने से उन्हें चोटें आईं। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि बाइक फिसलने से हादसा हुआ है। पुलिस जांच कर रही है। संवाद