फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन लाइन से छुई नल की सरिया, करंट लगने से दो लोगों की मौत

Mon, 08 Sep 2025 02:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के कलान क्षेत्र में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। तिलौओ गांव में करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई। घटना से उनके परिवारों में कोहराम मच गया।  
विज्ञापन
कमल देव और सत्यवीर के फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के कलान थाना क्षेत्र में नल ठीक करते समय सरिया हाईटेंशन लाइन में छूने से दो लोग बुरी तरह से झुलस गए। उन्हें लेकर परिजन बदायूं के उसावां गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

 
कलान थाना क्षेत्र के गांव बाराखुर्द निवासी कमल देव सिंह (38 वर्ष) रविवार शाम को गांव तिलौआ में अपने खेत की रखवाली करने गए थे। उनका वहां ट्यूबवेल है। वह वहीं रात में सोते थे। शाम को तिलौआ निवासी सत्यवीर (36 वर्ष) ने अपना नल सही करने की बात कमलदेव से कही थी। 

सोमवार सुबह छह बजे कमल देव गांव तिलौआ पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी साइकिल खड़ी कर दी। सत्यवीर के दरवाजे के सामने रोड किनारे नल लगा है। सत्यवीर ने कमलदेव से नल की सरिया खिंचवाने को कहा। दोनों मिलकर नल की सरिया खींचने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

करंट लगने से बुरी तरह झुलसे 
सरिया की लंबाई अधिक होने के कारण सरिया ऊपर से गुजर रही 11 केवी की हाईटेंशन लाइन में टच हो गई, जिससे सरिया में करंट आ गया। दोनों बुरी तरह झुलस गए। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। 

परिजन दोनों को लेकर बदायूं के उसावां के स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे। यहां पर डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए। हादसे के बाद सत्यवीर की पत्नी आरती, पुत्री प्रियंका, पुत्र अंशुल का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें