फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कच्चे मकान की छत गिरने से दो लोग गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
तिलहर के गांव राजनपुर में कच्चे मकान के आगे पड़ी टिन गिर गई। संवाद
विज्ञापन
तिलहर। राजनपुर गांव में शनिवार शाम करीब पांच बजे विजयपाल के कच्चे मकान की छत आगे पड़ी टिन समेत अचानक भरभराकर गिर गई। इस दौरान वहां अपने बच्चों के साथ बैठे सुखपाल और उनके दोस्त पूरन लाल मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

गनीमत रही कि बच्चे कुछ फासले पर बैठे होने से बाल-बाल बच गए। छत गिरते ही मौके पर चीख-पुकार होने लगी। परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल मलबा हटाकर दोनों घायलों को बाहर निकाला और उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां उन्हें प्राथमिक उपचार देकर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। एसडीएम आदित्य श्रीवास्तव ने बताया कि कच्चा मकान गिरने से दो लोगों के घायल होने की सूचना मिलने पर राजस्व टीम को भेजकर जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें