फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गंगा एक्सप्रेस-वे सर्विस रोड से चोरी हुए गेहूं के साथ दो लोगों को पकड़ा

विज्ञापन
मदनापुर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मदनापुर पुलिस ने शुक्रवार सुबह गंगा एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड पर घेराबंदी कर चोरी के माल के साथ पंखाखेड़ा गांव निवासी गुल मोहम्मद उर्फ डेडा व तहरुन को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि 23 जुलाई को मदनापुर के पंखाखेड़ा गांव निवासी नबी शेर ने गांव के गुल मोहम्मद उर्फ डेडा व ताहिर के खिलाफ घर का ताला तोड़कर घर में रखे करीब 4.50 क्विंटल गेहूं चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचना में गांव के मयूर खां व तहरुन का नाम भी प्रकाश में आया था।
शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे पुलिस टीम ने गंगा एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड से लगभग 50 मीटर पूर्व गुल मोहम्मद उर्फ डेडा व तहरुन को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी के तीन प्लास्टिक कट्टों में करीब एक क्विंटल गेहूं और घटना में प्रयुक्त एक पिकअप वाहन बरामद की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें