शाहजहांपुर। पुवायां रोड पर शुक्रवार रात दो बाइकों की टक्कर हो गई। अस्पताल में इलाज के दौरान मारकंडेय पाठक की मौत हो गई।
थाना सदर बाजार के चिनौर निवासी 45 वर्षीय मारकंडेय पाठक मूलरूप से आजमगढ़ के रहने वाले थे। उनका कार्यालय में मोबाइल छूट गया था। शुक्रवार की रात वह मोबाइल लेकर बाइक से वापस घर के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह पुवायां रोड पर मछली बाजार से आगे पहुंचे, इस बीच उनकी बाइक एक दूसरी बाइक से टकरा गई।
हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल भिजवाया। इस बीच मारकंडेय पाठक की मौत हो गई। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम करा दिया गया है। वह एक न्यायिक अधिकारी के चालक थे। संवाद