फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दहेज के लिए दो विवाहिताओं को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के दो मामलों में नौ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव दियुरा निवासी मोनी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि जनवरी 2025 में उसकी शादी बदायूं जिले के थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव चिर्रा निवासी अमित के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही पति अमित, ससुर राजपाल, सास शकुंतला, चचिया ससुर सूरजपाल व उनकी पत्नी विमला दहेज में एक लाख रुपये की नकदी व बाइक की मांग को लेकर उसे परेशान करने लगे। मांग पूरी न होने पर 20 अगस्त को उसे मारपीट की और घर से निकाल दिया।
दूसरे मामले में क्षेत्र के गांव धिंयरा निवासी साधना ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनकी शादी जून 2018 में नगर के मोहल्ला अंबेडकरनगर निवासी दीपक के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद उसका पति शराब पीने लगा। पति सोने की चेन, बाइक और एक लाख रुपये की मांग करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्दन दबाकर उसे मारने का प्रयास किया गया। 11 मई को पति दीपक, ससुर बृजलाल, सास मीरा व देवर छोटू ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें