फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटली से पुवायां आए दो अन्य लोग स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इटली से आए दो अन्य लोगों की बृहस्पतिवार को पुवायां क्षेत्र स्थित उनके गांव पहुंचकर जांच की। हालांकि उनमें कोरोना के लक्षण नहीं मिले हैं लेकिन उनके सैंपल जांच को भेजकर भीड़भाड़ वाले इलाके में न जाने की सलाह दी गई है। इस दौरान 14 दिन तक उनकी निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

इटली से पुवायां के गांव दिउरिया और नाहिल लौटे दो व्यक्तियों की जांच को स्वास्थ्य विभाग की टीम बृहस्पतिवार को उनके घर पहुंची। टीम ने दोनों के स्वास्थ्य की जांच की लेकिन उन्हें कोई बीमारी नहीं पाई गई। मगर एहतियात के तौर पर डॉक्टरों ने उन्हें भीड़भाड़ वाले इलाके में नहीं जाने और सावधानी बरतने की सलाह दी है। पुवायां सीएचसी के प्रभारी डॉ. मोहम्मद आसिफ ने बताया कि इटली से आए दोनों लोगों से 14 दिन तक रोजाना बात करके निगरानी की जाएगी। उनसे कहा गया है कि किसी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत ही स्वास्थ्य विभाग से संपर्क करें। वहीं, पिछले दिनों अमेरिका से लौटे पुवायां के एक डॉक्टर बुधवार से ही राजकीय मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें