Two killed including two men in road accident
- फोटो : Two killed including two men in road accident
मोहम्मदी रोड पर मुकरमपुर के पास मंगलवार रात ट्राली से गिरकर एक कांवड़िया की मौत हो गई।
जैतीपुर क्षेत्र के गांव खमरिया निवासी बनवारी का 15 वर्षीय पुत्र बनवारी गांव के लोगों के साथ गोला गोकर्णनाथ में कांवड़ व गंगाजल चढ़ाकर ट्रैक्टर-ट्राली से मंगलवार रात 8:30 बजे को लौट रहा था। शाम लगभग सात बजे मुकरमपुर के पास ट्रैक्टर-ट्राली पहुंची, तभी ट्राली पर बैठे अंकित को झपकी लग गई और वह चलती ट्राली से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मौसेरे भाई पिंकू ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां कुछ देर बाद उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल चौकी इंचार्ज संदेश कुमार ने बताया कि परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव घर लिए गए।