फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्थर फेंकने के विवाद में दो होटल स्वामी भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट में एक दुकानदार गंभीर घायल, भेजा गया जिला अस्पताल
विज्ञापन

खुटार। टिन पर पत्थर फेंकने के विवाद में सोमवार को दो होटल स्वामी भिड़ गए। मारपीट में सगे भाई घायल हो गए। एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
पुवायां रोड पर बुद्धा पार्क के पास रहने वाले महेश गुप्ता ने पुलिस को बताया कि नगर के मुख्य चौराहे पर उनका चाट-पकौड़ी का होटल है, जिसके पर ऊपर टिन पड़ी है। पड़ोस में रहने वाले गुड्डू के बच्चों ने टिन के ऊपर ईंट फेंक दी, जिससे नीचे रखा काफी सामान खराब हो गया। महेश ने शिकायत की तो गुड्डू और उसके दो भाई गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर धारदार हथियार और डंडों से हमला कर महेश को घायल कर दिया। शोर सुनकर महेश का भाई रमेश बचाने आया तो उसे भी घायल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों को पकड़ लिया और घायलों को सीएचसी भिजवाया। डॉक्टर ने रमेश को जिला अस्पताल रेफर किया है। कार्यवाहक थाना प्रभारी रामायण सिंह ने बताया कि महेश की ओर से नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उधर, दूसरे पक्ष से मोहम्मद तारिक ने महेश गुप्ता, छोटे गुप्ता पर पीटकर घायल करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। तारिक की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें