फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में पुवायां की दो महिलाएं एचआईवी पॉजीटिव

Fri, 02 Dec 2016 11:27 PM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार की ओर से सरकारी अस्पताल में एचआईवी जांच के लिए कैंप लगाया गया। इसमें 512 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। इनमें दो महिलाओं में एचआईवी पॉजीटिव पाया गया। 
विज्ञापन

बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट फॉर मदर एंड चाइल्ड को जिले में गर्भवती महिलाओं की एचआईवी जांच करने का जिम्मा सौंपा गया है। इसके तहत पुवायां क्षेत्र में इस समय जांच का काम जोरों पर है। गत दिनों गांव-गांव भ्रमण करके 207 गर्भवती महिलाओं और 30 नवंबर को पुवायां के सरकारी अस्पताल में कैंप लगाकर 305 महिलाओं की एचआईवी जांच की गई। कुल 512 गर्भवती महिलाओं में दो महिलाएं एचआईवी पॉजीटिव पाई गईं। ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट के सदस्य सचिन वर्मा ने बताया कि इन महिलाओं की जिलास्तर पर दुबारा से जांच की जाएगी। जिला स्तर से पुष्टि के बाद दोनों को एचआईवी से संबंधित जानकारी दी जाएगी। पुवायां में जांच का काम पूरा होने के बाद खुटार, बंडा और सिंधौली में भी इसी तरह से गर्भवती महिलाओं की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें