फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जमुही गांव में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, छह लोग लहूलुहान

विज्ञापन
मारपीट में घायल राहुल मिश्रा। स्रोत: वीडियो ग्रेब - फोटो : संवाद
विज्ञापन
रोजा। जमुही गांव में सोमवार शाम दो पक्षों में कहासुनी के बाद जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों पक्षाें के छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

मारपीट में एक पक्ष के राहुल मिश्रा, रामकुमार मिश्रा, मोहित मिश्रा व देव मिश्रा घायल हो गए हैं। दूसरे पक्ष के अनूप व रामू को भी चोटें आईं हैं। घायल राहुल मिश्रा ने बताया कि उनके खेत में नहर से पानी चल रहा था। किसी ने पानी बंद कर दिया। जब अनूप से पूछा तो वह विवाद करने लगा। घर आने के बाद मारपीट शुरू कर दी।
बचाने आए परिवार के लोगों को भी पीट दिया। थाने में ग्राम प्रधान ने समझौते का दबाव बनाया। मारपीट में घायल अनूप वर्मा ने बताया कि वह खेत पर आलू खोद रहा था। गांव के राहुल मिश्रा से खेत में पानी काटने की जानकारी होने से मना किया तो गालियां देते हुए झगड़ा करने लगे। आरोप है कि खेत से वापसी में घर के पास घेरकर तीन-चार लोगों ने आकर मारपीट कर दी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि नहर के पानी को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है। अभी किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें