फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: ओसीएफ रामलीला मेले में दो गुटों में विवाद, एक-दूसरे को दौड़ाकर पीटा, पुलिस ने तीन युवक पकड़े

Wed, 01 Oct 2025 04:02 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के ओसीएफ रामलीला मेले में मारपीट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं। मेले का मैदान अखाड़ा बनता जा रहा है। सोमवार रात दो गुटों में मारपीट हो गई। 
विज्ञापन
ओसीएफ रामलीला मेले में गश्त करती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के ओसीएफ रामलीला मेले में सोमवार की रात मेले में युवाओं के दो गुटों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों गुटों के लोगों ने मेले में एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। जमकर लात-घूंसें और बेल्टें चलीं। एक युवक का सिर फूट गया। कई के कपड़े फटे गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के तीन लोगों को पकड़कर उनका शांतिभंग में चालान कर दिया। 

विज्ञापन


दशहरा नजदीक आने के साथ ही ओसीएफ रामलीला मेले में भीड़ बढ़ने लगी है। मेले में अराजक तत्वों पर नजर रखने के लिए वॉच टॉवर बने होने व पुलिस बल तैनात होने के बावजूद लगातार दूसरे दिन मेले का मैदान अखाड़ा बन गया। सोमवार की रात करीब 11 बजे मेले में झूले के पास दो गुट आमने-सामने आ गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों गुटों के लोगों ने एक-दूसरें पर टिप्पणी कर दी। इसे लेकर कहासुनी होने लगी। दोनों गुटों के लोगों ने साथियों को फोन किया। मेले में घूम रहे और साथी भी पहुंच गए। इसके बाद दोनों गुटों में जमकर मारपीट होने लगी। दौड़ा-दौड़ाकर एक-दूसरे को पीटा गया। एक-दूसरे के कपड़े तक फाड़ दिए।
विज्ञापन


पुलिस ने तीन युवकों को पकड़ा 
मारपीट में एक युवक का सिर भी फूट गया। मारपीट होती देख मेले में भगदड़ मच गई। मारपीट के दौरान पलभर में झूलों के आसपास सन्नाटा पसर गया। इस बीच पहुंची पुलिस को देखते ही युवक भागने लगे। पुलिस ने तीन युवकों को पकड़ लिया। इसके बाद मेले में बने कार्यालय में ले गए।

तीनों एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगे। थाना सदर बाजार इंस्पेक्टर अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि मेले में हुई मारपीट के मामले में एक पक्ष के अंकित निवासी ग्राम सतवां खुर्द निगोही, अखिलेश महमंद जलालनगर व दूसरे पक्ष के शांतनु निवासी गदियाना चुंगी थाना सदर बाजार का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है।

पहले दोस्ती थी, अब बन गए दो गुट
मेले में जिन दो गुटों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई है। पहले दोनों गुटों के लोगों में दोस्ती थी। कुछ दिन पूर्व हुए विवाद के बाद दो गुट बन गए। सोमवार की रात जब मेले में आमने-सामने आए तो भिड़ गए। बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह एक आरोपी फिर भिड़ गया था। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।

तीन महिलाओं ने महिला बाउंसर को पीटा
ओसीएफ रामलीला मेले का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। झूले का टिकट लेने के बाद अंदर घुसीं तीन महिलाओं का महिला बाउंसर से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पहले तीनों महिलाओं की महिला बाउंसर से कहासुनी हुई। इसके बाद तीनों महिलाओं ने मिलकर महिला बाउंसर को झूले की बनी चहारदीवारी के अंदर ही गिरा-गिराकर पीटा। 

दो-तीन लोग महिला बाउंसर को बचाने भी आए, लेकिन तीनों महिलाओं ने किसी की न सुनी। महिला बाउंसर कई बार गिरकर उठीं और महिलाओं से भिड़ीं। हर बार महिलाओं ने थप्पड़ जड़े। यह वीडियो झूले पर बैठे किसी व्यक्ति ने बनाई और वायरल कर दी। हालांकि, यह मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा। संवाद न्यूज एजेंसी ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। 

बता दें कि रविवार को भी एक युवती का महिला बाउंसरों से विवाद हुआ था। इसके बाद महिला बाउंसरों ने वीडियो जारी कर बिना टिकट अंदर आने पर युवती द्वारा मारपीट का आरोप लगाया था। महिला बाउंसर पूजा ने बताया था कि वह अपनी ड्यूटी कर रही थी।
विज्ञापन

सीओ सिटी ने मेले का किया निरीक्षण
सीओ सिटी पंकज पंत ने पुलिस बल के साथ ओसीएफ रामलीला मेले का निरीक्षण किया। सीओ सिटी ने पंडालों, प्रवेश एवं निकास द्वार की सुरक्षा व्यवस्था को देखा। मेले में हो रहे विवाद को देखते हुए पुलिस बल को अधिक सतर्कता और चौकसी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। यातायात व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने के आदेश दिए। मेले में निगरानी के लिए लगाए गए कैमरों का भी सत्यापन किया।

सीओ सिटी पंकज पंत ने बताया कि मेले में दो पक्षों में किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट हो गई थी। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया। तीनों लोगों का चालान किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें