फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जांच में मलेरिया ओर निमोनिया से पीड़ित मिलीं दाे बालिकाएं

विज्ञापन
सेहरामऊ द​क्षिणी में घर-घर जाकर बीमार लोगों के बारे में जानकारी करती स्वास्थ्य टीम। स्रोत : विभ
विज्ञापन
सेहरामऊ दक्षिणी। कस्बे में गत एक पखवाड़े के दौरान जानलेवा बुखार से महिला और तीन बच्चों की मौत के बाद से स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की सघन निगरानी कर रही है। रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. उस्मान अली ने एक घर की दो बालिकाओं को मलेरिया और निमोनिया से पीड़ित पाए जाने पर अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

दो सप्ताह के दौरान पहले रामू की पुत्री किरन और पुत्र अजय कुमार की बुखार से मौत हुई। बाद में कस्बे के गोविंद की पत्नी रेखा देवी की मौत हो गई। तीन दिन पहले बुखार से पीड़ित रामू के छोटे भाई श्यामू के पुत्र शनि की सांसें थम गईं। रविवार को पीएचसी के प्रभारी ने टीम के साथ कई घरों में जांच करने के बाद पाया कि कस्बा निवासी पूरन लाल की 10 वर्षीय पुत्री नंदिनी मलेरिया और छह वर्षीय पुत्री दिव्या निमोनिया से पीड़ित है। पीएचसी के प्रभारी ने बताया कि दोनों बालिकाओं को एम्बुलेंस से भावलखेड़ा पीएचसी भेजा गया, लेकिन वहां से दोनों बहनों को बेहतर उपचार के लिए राजकीय मेडिकल काॅलेज भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें