फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: समस्या का समाधान न होने पर पानी की टंकी पर चढ़े दो किसान, छह घंटे बाद नीचे उतरे

Sat, 18 Jul 2026 04:45 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

खुदागंज थाना क्षेत्र के म्यूना गांव में शनिवार को मनोज कुमार और सूरजपाल नामक दो किसान पानी की टंकी पर चढ़ गए। वे खेतों में भरे बरसाती पानी के निकास को बंद किए जाने और सुनवाई न होने से नाराज थे। 
विज्ञापन
पानी की टंकी पर चढ़े किसान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के खुदागंज इलाके में समस्या पर सुनवाई और कार्रवाई नहीं होने से नाराज होकर म्यूना गांव में दो किसान मनोज कुमार और सूरजपाल शनिवार को 50 फुट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गए। उन्होंने खेत में भर रहे बरसाती पानी का बंद किया गया निकास नहीं खोलने पर नाराजगी जताई। हालांकि, अधिकारियों के स्तर से समस्या का समाधान होने पर करीब छह घंटे बाद दोनों किसान टंकी से नीचे उतर आए।

विज्ञापन




टंकी पर चढ़े दोनों किसानों के अनुसार उन्होंने धान की फसल लगाने के लिए एक व्यक्ति का 10 बीघा खेत बटाई पर लिया था। उसमें धान की रोपाई की जा चुकी है। पास में दो अन्य किसानों के खेत से बरसात का पानी उनके खेत में भर जाता है क्योंकि उनका खेत नीचे है। उनके खेत से जिस तरफ बरसाती पानी जाना चाहिए, वह रास्ता पास के कुछ किसानों ने बंद कर दिया है। खेत में लगातार पानी भरे रहने से फसल खराब होने का डर है। पहले खेत का पानी सीमेंट के पाइप से खेत के बाहर एक पोखर में चला जाता था, लेकिन पाइप को तोड़कर उसे मिट्टी डालकर पाट दिया गया है। इस समस्या को लेकर दोनों ने कई बार थाने जाकर पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन पुलिस के स्तर से कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


एसडीएम को भी दिया था प्रार्थनापत्र 
दोनों किसानों ने 15 जुलाई को एसडीएम को भी प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। समस्या के समाधान का कोई रास्ता नहीं सूझा तो दोनों किसान पानी की टंकी पर चढ़ गए। टंकी पर चढ़े किसानों का शोर सुनकर जागे ग्रामीणों की सूचना पर थाना प्रभारी राकेश कुमार मौर्य और लेखपाल दीपेश अग्निहोत्री के साथ पहुंचे नायब तहसीलदार अमित कुमार ने दोनों किसानों को समस्या के समाधान का आश्वासन देकर नीचे उतरने को राजी किया। 

विज्ञापन

बाद में अधिकारियों ने मौके पर जाकर वहां ग्राम प्रधान को भी बुला लिया। वहां पानी के निकास को सीमेंट के पाइप दोबारा डाल दिए गए। इससे पहले गत 15 अप्रैल को अकबरपुर गांव में पत्नी की विदा नहीं होने पर एक युवक गांव में ही लगे मोबाइल टावर पर चढ़ चुका है।

सीओ तिलहर इशिका सिंह ने बताया कि किसी समस्या का समाधान कराने के लिए अपनी जान खतरे में डालकर मोबाइल टावर अथवा पानी की टंकियों पर चढ़ना उचित नहीं है। समस्या होने पर लोगों को मुझसे संपर्क करना चाहिए था। जल्द ही ग्राम प्रधानों की बैठक बुलाकर उन्हें गांवों में बने ओवरहेड टैंक की सुरक्षा का दायित्व दिया जाएगा। इस बारे में ग्राम प्रधानों के माध्यम से ग्रामीणों को समझाया भी जाएगा कि टावर अथवा टैंक पर चढ़ने का प्रयास नहीं करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें