फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दो दिन की बारिश में 20 साल से सूखी भैंसी नदी में बही जलधार

विज्ञापन
पुवायां खुटार हाईवे पर भैंसी पुल के पास नदी में बह रहा पानी। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। बारिश से फसलों को जहां भारी नुकसान पहुंचा है, वहीं 20 वर्ष से सूखी पड़ी भैंसी नदी में जलधार बह निकली है, इससे नदी के पुनर्जीवित करने के अभियान से जुड़े लोकभारती कार्यकर्ता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े लोग खुश हैं।
विज्ञापन

अवैध कब्जों के कारण भैंसी नदी मिटने के कगार पर पहुंच गई थी। मुख्यमंत्री ने एक जिला एक नदी पुनर्जीवन अभियान को चलाया था। इसके तहत डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने भैंसी नदी का चयन कर खोदाई कराई थी। नदी के किनारों पर पौधरोपण कराया गया था। पहले नदी में बहाव हुआ था लेकिन बाद में सूख गई थी। दो दिन की लगातार बारिश के चलते नदी में जलधार बह निकली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें