राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में प्रवेश लेने के लिए दो दिन शेष हैं। 30 अक्तूबर के बाद प्रवेश मिलना संभव नहीं होगा।
तकनीकी व कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए जिले में तीन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान संचालित हैं। चौथे चरण में वॉक इन प्रक्रिया के तहत दाखिले लिए जा रहे हैं। इसके तहत विद्यार्थी संस्थानों में जाकर सीधे प्रवेश ले सकते हैं। वर्तमान में आईआईटी शाहजहांपुर में 21, जलालाबाद में 13 व पुवायां में 45 सीटें रिक्त हैं।
नोडल प्रधानाचार्य नागेंद्र सिंह ने बताया कि चौथे चरण के लिए प्रवेश प्रक्रिया के दौरान राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहजहांपुर में 34 सीटों, जलालाबाद में 41 और पुवायां में 59 सीटें खाली थीं। वॉक इन प्रक्रिया के तहत तीनों राजकीय आईटीआई में क्रमश: 13, 28 व 14 सीटों पर प्रवेश लिए गए हैं। अब बाकी 79 सीटों पर प्रवेश लिया जाना है।