फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दो दिवसीय राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता 15 अक्तूबर से होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। सालपुर नवदिया गांव के राममुरारी पब्लिक स्कूल में आगामी 15 व 16 अक्तूबर को होने वाली राष्ट्रीय स्तर की शतरंज प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं।
विज्ञापन

आयोजन से जुड़े स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. लवलेश दत्त ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी बंगाल सहित दस राज्यों के खिलाड़ी भाग लेंगे। बाहर से आए खिलाड़ियों के भोजन और रहने की उचित व्यवस्था की जा रही है।
विजेताओं को 1.21 लाख रुपये के नकद पुरस्कार सहित 50 हजार रुपये मूल्य की ट्रॉफियां दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे और लकी ड्रॉ के दस भाग्यशाली खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए स्कूल से संपर्क किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें