फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रंगदारी और मारपीट के आरोप में दो सिपाही लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर कपसेड़ा गांव के पास देशी शराब की दुकान के सेल्समैन की शिकायत पर एसपी ने नगरिया चौकी पर तैनात दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है। दोनों पर बिना वर्दी दुकान पर पहुंचकर रंगदारी मांगने और मारपीट करने का आरोप है।
विज्ञापन

सेल्समैन वरुण के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीणों ने ओवररेट में शराब बेचने की शिकायत पुलिस से की थी। इस पर पुलिस उसे दुकान से उठाकर थाने ले गई और शांति भंग में कार्रवाई की। शुक्रवार को वरुण ने एसपी कार्यालय पहुंचकर सिपाही दीपेंद्र चौधरी और विनय सिंह के खिलाफ शिकायत की। आरोप लगाया कि दोनों बिना वर्दी दुकान पर पहुंचे थे और रंगदारी मांगने के साथ मारपीट की। उसने घटना का वीडियो भी साक्ष्य के तौर पर उपलब्ध कराने की बात कही।
विज्ञापन

सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि सेल्समैन की शिकायत पर एसपी ने दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें