फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दुकानदार से वसूली करने के आरोपी दो सिपाही निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
भावलखेड़ा। थाना आरसी मिशन क्षेत्र की रौसर कोठी में रामलीला मेले में चाट-समोसे की दुकान लगाए दुकानदार से आठ हजार रुपये लिए जाने के मामले में दो रिक्रूट सिपाही गौरव और दीपांशु को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

गांव चौढेरा निवासी परमानंद ने रौसर कोठी में मेले में चाट-समोसे की दुकान लगाई है। बुधवार को उसने खुद के पीने के लिए देशी शराब के दो पाउच दुकान पर रख लिए। देर रात करीब 11 बजे एक व्यक्ति उसकी दुकान पर आया और पीने के लिए एक पाउच ले गया। उसके जाते ही चार-पांच सिपाही दुकान पर आए और शराब बिक्री का आरोप लगाते हुए हड़काने लगे।
दो सिपाहियों ने उसे थाने ले जाने की बात कहकर बाइक पर बैठा लिया और रास्ते में कई जगह घुमाते रहे। उसका वीडियो भी बनाया। आरोप है कि उससे 10 हजार रुपये मांगे। बाद में आठ हजार रुपये देने पर उसे छोड़ दिया और वीडियो भी डिलीट कर दिया। परमानंद की शिकायत पर सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी थाना रामचंद्र मिशन पहुंचे और बयान दर्ज किए। सीओ ने सिपाहियों से भी पूछताछ कर रिपोर्ट प्रेषित की। सीओ सिटी ने बताया कि दोनों सिपाहियों की एसपी को रिपोर्ट भेजी थी। इसके बाद कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें