फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: देहवा नदी में डूबकर एक परिवार के दो बच्चों की मौत

Thu, 22 May 2025 01:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
खुदागंज में देहवा नदी में डूबे किशोरों के रोते-बिलखते परिजन। संवाद  
विज्ञापन
शाहजहांपुर। खुदागंज क्षेत्र में देहवा नदी में डूबने से एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत हो गई। गोताखोरों ने शव बाहर निकाले।
विज्ञापन

मुरादाबाद के बाजपुर के रहने वाले गुलामनूर का बेटा सुबेर (12) खुदागंज कस्बे के साहूकारा मोहल्ले में रहने वाले अपने मामा असलम के घर आया था। वहीं, तिलहर के मोहल्ला मौजमपुर निवासी शाहरुख (16) भी बुधवार को अपने रिश्तेदार असलम के यहां आया था। शाहरुख दिल्ली में रहता था और बुधवार सुबह ही अपने घर आया था। दोनों लोग दोपहर करीब 12 बजे नहाने के लिए देवहा नदी किनारे चले गए। यहां पर दोपहर करीब दो बजे दोनों लोग गहरे पानी में जाने के कारण डूबने लगे। दोनों को डूबता देखकर आसपास के लोगों ने शोर मचाया। इसके बाद जानकारी पाकर परिजन भी मौके पर आ गए। स्थानीय गोताखोरों ने दोनों की तलाश शुरू की। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे दोनों के शव नदी में मिल गए। दोनों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

-
चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग
-ग्रामीणों का कहना है कि देहवा नदी में डूबने की यह कोई पहली घटना नहीं है। नदी में नहाने के दौरान कई लोगों की जान जा चुकी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नदी के खतरनाक क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें