फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसा: एचटी लाइन से पेड़ में उतरे करंट से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Thu, 05 Jun 2025 06:57 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर जिले के बमरौली गांव में बृहस्पतिवार को दर्दनाक घटना हुई। खेत पर मूंगफली बीनने गए दो भाइयों की करंट लगने से मौत हो गई। इससे उनके परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
सत्यवीर और धर्मवीर के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र के बमरौली गांव में बृहस्पतिवार सुबह खेत पर मूंगफली बीनने गए दो सगे भाइयों की हाईटेंशन लाइन से पेड़ में उतरे करंट से मौत हो गई। दोनों की मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


बमरौली गांव निवासी धर्मवीर सिंह (35 वर्ष) बृहस्पतिवार की सुबह करीब पांच बजे खेत पर मूंगफली बीनने के लिए गए थे। इसके आधे घंटे बाद छोटा भाई सत्यवीर सिंह (30 वर्ष) भी खेत पर गया। बताया जा रहा है कि खेत पर आम के पेड़ के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से पेड़ में करंट उतर आया था। इसकी चपेट में धर्मवीर आ गया। पीछे से पहुंचा उसका भाई भी धर्मवीर को बचाने के प्रयास में करंट की चपेट में आ गया। 

यह भी पढ़ें- Chuka Beach: 15 जून को बंद हो जाएंगे 'मिनी गोवा' के द्वार, जल्द कर लें पीलीभीत के इन स्थलों का दीदार
विज्ञापन


हादसे के बाद खेत पर पहुंचे ग्रामीणों के जरिए उनके परिजनों को जानकारी हुई तो सभी मौके पर पहुंचे। दोनों भाई बेसुध मिले। परिजन उनको लेकर सीएचसी गए। इसके बाद दोनों को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज आए। यहां डॉक्टर ने चेकअप कर दोनों भाइयों को मृत घोषित कर दिया। 

दोनों भाइयों के शव देख हर आंख हुई नम 
राजकीय मेडिकल कॉलेज की मॉर्चरी पर दो भाइयों के शवों को देख उनके परिजन ही नहीं, बल्कि मरीजों के साथ आए तीमारदारों की भी आंख नम हो गई। पुलिस ने परिजनों को दिलासा देते हुए पंचनामा की कार्रवाई की। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। कांट थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तहरीर नहीं आई है।

देवरानी-जेठानी की उजड़ी मांग... बच्चों के बिखर गए सपने
दो सगे भाइयों की मौत से देवरानी-जेठानी की मांग का सिंदूर उजड़ गया और उनके बच्चों के सपने बिखर गए। धर्मवीर की पत्नी रामसुखी और सत्यवीर की पत्नी प्रीति शवों को देख दहाड़ मार रो पड़ीं। महिलाओं ने उन्हें संभाला और सांत्वना दी। 
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि धर्मवीर का बेटा हिमांशु 15 साल और बेटी नंदनी 10 साल की है। सत्यवीर की बड़ी बेटी संध्या सात, महक पांच और गुन्नू तीन साल की है। परिजनों ने बताया कि अब बच्चों की जिम्मेदारी रामसुखी और प्रीति के कंधों पर आ गई है। वहीं, मां छोटी बिटिया दोनों बेटों की मौत से बेसुध हो गईं हैं। रोते-रोते उनकी आंख पथरा गई है।

दस दिन पूर्व हरियाणा से आया था सत्यवीर
परिजनों ने बताया कि धर्मवीर खेतीबाड़ी करता था। सत्यवीर व उसका सबसे छोटा भाई करन हरियाणा के मानेसर में नौकरी करते थे। सत्यवीर दस दिन पूर्व ही गांव आया था। चार दिन बाद वह वापस हरियाणा जाने वाला था, लेकिन काल ने उसके जाने से पूर्व उसकी जिंदगी छीन ली। खबर सुन हरियाणा से आया करन भाइयों के शव को देख बेसुध हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें