फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एचटी लाइन से पेड़ में उतरे करंट से दो सगे भाइयों की मौत

विज्ञापन
मृतक धर्मवीर का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कांट के बमरौली गांव में बृहस्पतिवार सुबह खेत पर मूंगफली बीनने गए दो सगे भाइयों की एचटी लाइन से पेड़ में उतरे करंट से मौत हो गई। उनके परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


कांट थाना क्षेत्र के बमरौली गांव निवासी धर्मवीर सिंह (35 वर्ष) बृहस्पतिवार की सुबह करीब पांच बजे खेत पर मूंगफली बीनने के लिए गए थे। इसके आधे घंटे बाद छोटा भाई सत्यवीर सिंह (30 वर्ष) भी खेत पर गया। बताया जा रहा है कि खेत पर आम के पेड़ के ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन से पेड़ में करंट उतर आया था।
इसकी चपेट में धर्मवीर आ गया। पीछे से पहुंचा उसका भाई भी धर्मवीर को बचाने के चक्कर में करंट की चपेट में आ गया। इस बीच खेत पर पहुंचे ग्रामीणों के जरिये उनके परिजनों को जानकारी हुई तो सभी मौके पर पहुंचे। दोनों को लेकर सीएचसी गए। इसके बाद दोनों को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज आए।
विज्ञापन

यहां डाॅक्टर ने दोनों भाइयों को मृत घोषित कर दिया। राजकीय मेडिकल कॉलेज की मॉर्चरी पर दो भाइयों के शवों को देख उनके परिजन ही नहीं, बल्कि मरीजों के साथ आए तीमारदारों की भी आंखें नम हो गईं। पुलिस ने परिजनों को दिलासा देते हुए पंचनामा की कार्रवाई की। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। कांट थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तहरीर नहीं आई है।

मृतक धर्मवीर का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें