तिलहर। मौजमपुर ग्राम पंचायत के गांव आंबेडकर गौंटिया निवासी नेक पाल से शुक्रवार को रंजिशन मारपीट और फायरिंग में नामजद राम गोपाल और कृष्ण गोपाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायालय में हाजिर करने के बाद जेल भेज दिया गया।
इस मामले में नेक पाल के पुत्र अर्जुन ने मोहल्ला निजामगंज निवासी रामगोपाल, कृष्णगोपाल, शिवगोपाल, रमनपाल, अवधेश और राममिलन उर्फ रामबरन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीओ इशिका सिंह ने बताया कि अन्य नामजद आरोपी घर छोड़कर भागे हुए हैं। उनकी तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। संवाद