फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दो पक्षों में मारपीट और पथराव के बाद दो भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मोहल्ला अजीजगंज में बुधवार को सुबह हरिओम वर्मा क घर के सामने नाली में हरिलाल की पत्नी ने कूड़ा डाल दिया। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद के बाद मारपीट होने लगी। बाद में दोनों पक्षों में पथराव भी हुआ, लेकिन किसी को ज्यादा चोटें नहीं आईं।
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी सुशांत रावत ने दोनों पक्षों को शांत किया। पुलिस ने हरिओम की तहरीर के आधार पर हरिलाल के पुत्र राहुल, परविंदर और उनके चचेरे भाई रोहित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद राहुल और परविंदर को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सिटी देवव्रत बाजपेयी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों का शांतिभंग में चालान किए जाने के बाद उन्हें न्यायालय से जमानत पर छोड़ दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें