फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बदायूं के युवक की हत्या के आरोपी दो सगे भाइयों को भेजा गया जेल

विज्ञापन
परौर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी दोनों सगे भाई कल्लू व सोनू। स्रोत: मीडिया सेल
विज्ञापन
कलान। परौर थाना क्षेत्र में बदायूं के अरवेश की हत्या के मामले में हत्यारोपी दोनों सगे भाइयों कल्लू व सोनू को जेल भेज दिया गया है। मेड़बंदी को लेकर हुए विवाद के बाद अरवेश की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
विज्ञापन

परौर थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पांच नवंबर को बदायूं के थाना व कस्बा उसावां वार्ड-4 निवासी धर्मेंद्र सिंह अपने भाई उमाशंकर व चचेरे भाई विपिन यादव के साथ थाने आया था। बताया कि भाई रामवीर व अरवेश के साथ खेत की जुताई करने के लिए गए थे।
उसावां कस्बे के वार्ड-7 निवासी कल्लू और उसके भाई सोनू खेत की मेड़ तोड़ रहे थे। विरोध करने पर दोनों भाइयों ने जान से मारने की धमकी दी और अपने घर चले गए। इसके बाद दोपहर करीब साढ़े तीन बजे दोनों भाई एक अन्य युवक के साथ वापस खेत पर आए। कल्लू ने तमंचे से भाई अरवेश की गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि परौर-कलान मार्ग पर कुबेरपुर के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया गया है। अदालत में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें