फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ब्लाकों के मतदाता करेंगे प्रत्याशियों का फैसला

Mon, 12 Oct 2015 11:34 PM IST
जलालाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद ब्लाक के वार्ड नंबर 35 की जिला पंचायत की नवसृजित सीट नंबर चार ऐसी है जहां चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला दो ब्लाक क्षेत्र के मतदाता अलग-अलग तारीखों में करेंगे। इसको लेकर प्रत्याशियों को भी कड़ी मशक्कत से जूझना पड़ रहा है। पिछड़ा वर्ग को आरक्षित इस सीट पर करीब आधा दर्जन से ज्यादा उम्मीदवार ताल ठोंके हुए हैं। इस सीट के लिए दूसरे तथा चौथे चरण में मतदाता वोट डालेंगे।
विज्ञापन

इस साल हुए परिसीमन के बाद तीन जिला पंचायत सीटों वाले इस ब्लाक में एक सीट का और इजाफा कर दिया गया। इस चौथी नवसृजित सीट में ब्लाक मदनापुर की करीब 12 तथा जलालाबाद ब्लाक की 16 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। इस बार चार चरणों में होने वाले चुनाव के तहत मदनापुर ब्लाक में मतदान दूसरे चरण में होना प्रस्तावित है। इससे इस जिला पंचायत सीट से जुड़ी मदनापुर ब्लाक के अंतर्गत आने वाली कोना याकूबपुर, निजामपुर नगरिया, डरी बिचोला, मकरंदपुर, हारचरोरा, फत्तेपुर गाजीपुर, बरूआ, बांसखेड़ा, लहसड़ी, नयागांव महसूलपुर तथा चमरपुर कलां ग्राम पंचायतों के मतदाता 13 अक्तूूबर को मतदान करेंगे जबकि इस जिला पंचायत सीट के शेष बचे जलालाबाद ब्लाक क्षेत्र के मतदाता आखिरी चरण यानि 29 अक्तूूबर को वोट डालेंगे। इनमें जिगनेरा, भटादेवर, माल्हूपुर, डोलापुर, हरेवा, चौखुटिया, ककराला, इमलिया बुजुर्ग, शुक्लामई, डहर, डुहीजदीद, पेहना, समेैचीपुर, मंगटोरा, शाहपुर, टापर तथा कुंडरा आदि ग्राम पंचायतों के मतदाता शामिल हैं। इस सीट पर विजयश्री हासिल करने को दोनों ब्लाकों के करीब आधा दर्जन से ज्यादा प्रत्याशी रात दिन जोर अजमाइश में लगे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें