फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खुटार में देशी शराब की दुकान में सेल्समैन ने युवक को पीटा

विज्ञापन
खुटार में युवक की पिटाई करता सेल्समैन। स्रोत : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
खुटार। नगर में देशी शराब की दुकान पर कहासुनी होने के बाद सेल्समैन ने एक युवक को दुकान में बंद कर जमकर पीटा। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई तो दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला पश्चिमी गढ़ी निवासी देवेंद्र भारती ने पुलिस को बताया कि वह चार अक्तूबर की रात करीब पौने नौ बजे खुटार-गोला रोड स्थित देशी शराब की दुकान पर शराब लेने गया था। सेल्समैन ओवररेट में शराब दे रहा था। विरोध करने पर सेल्समैन गाली-गलौज कर दुकान के अंदर खींच ले गया और जमकर पिटाई की।
दुकान पर मौजूद अन्य ग्राहकों ने घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आरोप है कि सेल्समैन ने 750 रुपये भी छीन लिए व 25 हजार रुपये का मोबाइल भी तोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस मौके पर पहुंची और देवेंद्र को बंधनमुक्त कराया। पुलिस सेल्समैन को पकड़कर थाने ले आई। थाना प्रभारी आरके रावत ने बताया कि किसी ने तहरीर नहीं दी थी, दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है। फिर भी सेल्समैन का शांतिभंग के तहत चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें