कलान। साप्ताहिक बाजार से खरीदारी कर शुक्रवार की रात बाइक से घर लौट रहे लक्ष्मणपुर गांव के अशोक और गौरव मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर अचानक सामने आए सांड़ के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए।
अशोक ने बताया कि वह रात करीब आठ बजे रुकनपुर गांव के सामने पहुंचे। इसी दौरान सामने आए सांड़ ने बाइक को सींग से उठाकर फेंक दिया। दोनों घायलों को राहगीरों ने अपने वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां गौरव की हालत नाजुक देख डॉक्टर ने उन्हें प्राथमिक उपचार देकर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। संवाद