फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हुलासनगरा ओवरब्रिज पर हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत

Thu, 11 Dec 2025 11:10 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित हुलासनगरा ओवरब्रिज पर बृहस्पतिवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार चचेरे-तहेरे भाई समेत तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए। दो घायलों को बरेली के एक निजी अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। ओवरब्रिज पर कंटेनर पलटने की वजह से यातायात एक लेन से गुजारा जा रहा था।
विज्ञापन

मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के भमौरी गांव के मजरा गौटिया निवासी मोहित कुशवाहा (31) और तहेरा भाई (32) पप्पू मौर्य अपने एक रिश्तेदार की मृत्यु पर गमी में शामिल होने के लिए परौर गए हुए थे। लौटते समय फतेहगंज पूर्वी में उन्हें भमौरी गांव का संजीत यादव (40) मिल गया। उन्होंने संजीत को भी बाइक में बैठा लिया।
हुलासनगरा ओवरब्रिज पर एक कंटेनर पलटने की वजह से यातायात एक लेन से निकाला जा रहा था। शाम करीब साढ़े छह बजे तीनों लोग हुलासनगरा ओवरब्रिज पर पहुंचे। तभी किसी वाहन की टक्कर लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे को देख लोग दौड़ पड़े। लोगों की भीड़ लग गई। तीनों को एंबुलेंस से बरेली भेजा गया।
विज्ञापन

निजी अस्पताल में लाए गए पप्पू मौर्य और संजीत यादव को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मोहित का उपचार चल रहा है। पप्पू और मोहित मजदूरी करते थे, जबकि संजीत ठेकेदारी करते थे। थाना प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हुए पप्पू मौर्य व संजीत यादव की मौत हो गई है। तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक चालक ने हेलमेट लगाया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें