सिंधौली। थाना क्षेत्र के गांव ददियुरा निवासी शिशुपाल का पुत्र बीपी (27) व जय सिंह का पुत्र छोटा (23) की बाइक में रात करीब साढ़े नौ बजे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बीपी की मौके पर मौत हो गई। जबकि छोटा ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया।
बीपी व छोटा शाहजहांपुर से बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहे थे। महाऊ रोड पर कुरसंडा मोड़ के पास उनकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर लगने से बीपी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद सिंधौली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां उपचार के दौरान छोटा को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को मॉरचरी में रखवा दिया है। सूचना के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र यादव भी मौके पर पहुंचे।