फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: घर बैठकर बिल बनाने वाले मीटर रीडर की संविदा खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मीटर रीडरों द्वारा मनमानी कर घर बैठकर उपभोक्ताओं के बिल बनाए जाने की शिकायत मिलने के बाद शनिवार को एसई जेपी वर्मा ने रोजा डिवीजन में जाकर जांच की। इस दौरान 51 बिल संदिग्ध मिले। एसई के निर्देश के बाद एक मीटर रीडर की संविदा समाप्त खत्म की।
विज्ञापन

एसई के पास उपभोक्ता ने गलत बिल बनाए जाने की शिकायत की। उसने बताया था कि उसका मीटर बदल गया है। फिर भी पुराने मीटर की रीडिंग के हिसाब से बिल बनाया जा रहा। इसके बाद एसई खुद जांच करने के लिए रोजा डिवीजन में पहुंच गए। उन्होंने बिलों की गड़बड़ी की जांच की तो 51 बिल संदिग्ध नजर आए। वहां पर अन्य उपभोक्ताओं ने भी गलत बिल की शिकायत की। इस पर एसई ने बिलिंग कंपनी को जांच कराने के निर्देश दिए। एसई ने बताया कि गलत बिल बनाने वाले मीटर रीडर को हटा दिया गया है। इसके अतिरिक्त गलत बिल बनने पर प्रत्येक बिल पर 100 रुपये जुर्माना बिलिंग एजेंसी पर लगाया जाएगा।

वर्कशॉप का निरीक्षण किया
मध्यांचल से आए निदेशक तकनीकी एके श्रीवास्तव ने शनिवार को वर्कशॉप का निरीक्षण किया। उन्होंने ट्रांसफार्मर की व्यवस्था, टेस्टिंग आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने गुणवत्ता सुधारने के लिए कहा है। इसके बाद सर्किल में राजस्व की समीक्षा की। उन्होंने निर्बाध आपूर्ति के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें