खुटार (शाहजहांपुर)। खुटार पुलिस ने 1.370 किलो गांजा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। तस्कर गांजा को कहीं पहुंचाने की तैयारी में थे। बुधवार दोपहर बाद दरोगा रतीराम सिंह ने खुटार पूरनपुर मार्ग पर लौहंगापुर के जंगल में दो लोगों से खड़े होने का कारण पूछा तो दोनों सकपका गए। तलाशी लेने पर उनके पास से एक किलो 370 ग्राम गांजा बरामद हुआ। गांजा के साथ पकड़े गए खुटार के गांव भरकलीगंज निवासी उस्मान और शहीद को थाने लाकर पूछताछ की गई तो दोनों ने बताया कि वह गांजा तस्करी करते हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एडीपीएस की धारा आठ और 20 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है।