खुटार (शाहजहांपुर)। लॉकडाउन का पालन नहीं करने पर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बाद में सभी को मुचलका भरवाकर छोड़ दिया गया। दरोगा अपसार मियां ने बताया कि गांव नवदिया ओरीलाल निवासी आकाश, दिनेश, आशाराम, रामगोपाल, सुखविंदर और लौहंगापुर निवासी बाबू खां लॉकडाउन के बाद भी बिना वजह बाहर घूमते पाए गए। पकड़े जाने पर उक्त लोग बाहर घूमने की बावत कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद सभी को थाने लाकर रिपोर्ट दर्ज की गई और मुचलका भरवाने के बाद छोड़ दिया गया।