पुलिस हिरासत में छाया देवी। स्रोत : पुलिस
खुटार (शाहजहांपुर)। गांव रूजहा खुर्द में चकमार्ग के किनारे पेड़ से फंदे से लटके मिले गांव कलुआपुर के रामू के शव के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद उसकी पत्नी छाया और फिरोज को गिरफ्तार कर लिया है।
सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव कलुआपुर निवासी रामू अपनी पत्नी छाया को लेकर 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर लेकर अपनी ससुराल गांव कुंभिया आया था। रात में रामू को ससुराल वालों ने पीट दिया था। 29 अगस्त की सुबह गांव रुजहा खुर्द निवासी राजकुमार के खेत के पास चकमार्ग किनारे खड़े पेड़ से रामू का शव फंदे से लटका मिला था।
पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सिर में चोट और हैंगिंग आया था। रामू की मां बिजरानी की ओर से उसकी पत्नी छाया, सास कलावती, साले पंकज और लखीमपुर खीरी के थाना मोहम्मदी के गांव पड़सर निवासी फिरोज के खिलाफ आए दिन उत्पीड़न करते हुए मारपीट करने और इससे परेशान होकर पुत्र के आत्महत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
रविवार को पुलिस ने रामू की पत्नी छाया देवी को उसके मायके गांव कुंभिया माफी से और फिरोज खां को फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि मामले की जांच जारी है अन्य आरोपियों को भी जेल भेजा जाएगा।
पुलिस हिरासत में छाया देवी। स्रोत : पुलिस