जैतीपुर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी अभिषेक प्रताप सिंह व अंकित। स्रोत : पुलिस
- फोटो : 1
जैतीपुर। पुलिस टीम ने मंगलवार को लालपुर उर्फ बड़ा गांव मीरपुर के पास से जानलेवा हमले में नामजद नवादा गांव निवासी जिला पंचायत सदस्य अभिषेक प्रताप सिंह और अंकित उर्फ भुन्ना उर्फ भुवनेश को गिरफ्तार किया।
सीओ इशिका सिंह ने बताया कि कस्बा निवासी दीपक सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि ग्राम लालपुर उर्फ बड़ा गांव निवासी इको वैन चालक अर्जुन सिंह कार्की ने जान से मारने के इरादे से उसकी कार में टक्कर मारी। अभिषेक प्रताप, अंकित उर्फ भुन्ना, अमित कुमार, दुर्वेश ने लाठी-डंडों व लाेहे की रॉड से उसपर जानलेवा हमला किया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद