फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मेडिकल छात्रों को गांजा बेचने वाले दो गिरफ्तार

Wed, 14 Feb 2024 02:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
तिलहर पुलिस की गिरफ्त में गांजे के साथ पकड़े गए आरोपी। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तिलहर पुलिस ने चेकिंग के दौरान डेढ़ किलो गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने मेडिकल कॉलेज के छात्रों को गांजा बिक्री करने की बात स्वीकार की है। सोमवार रात चेकिंग के दौरान पुलिस ने नेशनल हाईवे पर ग्राम कपसेड़ा के पास बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे। उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। उनके पास से डेढ़ किलो गांजा बरामद हुआ। एसपी देहात मनोज अवस्थी ने बताया कि पुलिस टीम ने तिलहर थाना क्षेत्र के कुनाल गुप्ता उर्फ हिमांशु निवासी ग्राम मौजमपुर व फुरकान निवासी पुराना तांगा स्टैंड को गिरफ्तार किया। गांजे के साथ उनकी बाइक भी सीज कर दी गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लोग गांजे को टुकड़ाें में मेडिकल कॉलेज के छात्रों को बेच देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें