फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाईगांव में सिंगल पुल पर जाम में चार घंटे तक फंसे रहे भक्त

Tue, 19 Jul 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर।
विज्ञापन
जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद खुलवाया जाम
विज्ञापन

गुरु पूर्णिमा पर्व पर उमड़े हजारों श्रद्धालुओं को ढाईगांव में बिछिया छुट्टी नदी पर बने सिंगल लाइन पुल पर चार घंटे से भी अधिक समय तक जाम से जूझना पड़ा। पुल के दोनों तरफ तीन-तीन किलोमीटर तक लगे जाम में फंसे श्रद्धालुओं ने थाना पुलिस के साथ ही कंट्रोल रूम को सूचना दी, तब कहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भारी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
गुरु पूर्णिमा पर्व पर ढाईघाट गंगातट पर हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने के बाद भी न तो मेले में सुरक्षा और न ही ढाईगांव में बिछिया छुट्टी नदी के सिंगल लाइन पुल पर ट्रैफिक कंट्रोल की कोई व्यवस्था की गई थी। यही नहीं ढाईगांव में पुलिस ने पर्व से पहले ढाईघाट रोड पर फुटपाथ तक लगी दुकानों को हटवाने की भी जरूरत नहीं समझी। इसका खामियाजा चार घंटे तक भूखे-प्यासे जाम में फंसे हजारों श्रद्धालुओं को भुगतना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी के गांव भूड़ा से गंगा स्नान करने आये रामसजीवन,भोजराज व सुशील कुमार ने बताया कि दो घंटे से अधिक जाम मे फंसे रहने के बाद उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी, तब पुलिस ने आकर भारी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें