फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुलिस मुठभेड़ में गो तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार, गोली लगने से दोनों घायल

Tue, 03 Jun 2025 01:19 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र में सोमवार रात पुलिस ने मुठभेड़ में गो तस्करी के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पैर में गोली लगी है। घायल आरोपियों का राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार कराया गया है। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर जिले में पुलिस मुठभेड़ में गो तस्करी के दो आरोपियों के पैर में गोली लगी है। घायल आरोपियों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि 31 मई की रात थाना निगोही क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चक्रमली में एक बंद मकान के सामने कुछ अज्ञात व्यक्ति गोवंशीय पशुओं को बोलेरो मैक्स पिकअप गाड़ी में लाद रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। 

विज्ञापन


पुलिस को आता देखकर आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। वाहन में पांच गोवंशीय पशु मिले थे, जिनके मुंह व पैर बुरी तरह से रस्सियों से बंधे हुए थे। पशुओं को ग्राम प्रधान रामलड़ैते वर्मा के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। 

रात करीब दो बजे हुई मुठभेड़ 
सोमवार देर रात करीब दो बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने इस मामले के दो आरोपियों मो. शानू निवासी ग्राम मुढ़िया जागीर थाना देवरनिया, बरेली और अनीश निवासी मोहल्ला ग्यासपुर कस्बा बीसलपुर की ग्राम इनायतपुर वाले रोड पर पुरानी नहर कोठी के पास घेराबंदी की। खुद को घिरा देखकर आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में मो. शानू और अनीश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: बेटी के लिए तय किया रिश्ता... फिर मां ने ही कर ली होने वाले दामाद से शादी; ऐसे शुरू हुई थी प्रेमी कहानी
विज्ञापन


आरोपियों ने बताया कि 31 मई की रात वे लोग अपने साथी मो. शाकिर निवासी ग्राम मुढिया जागीर थाना देवरनियां और धर्मवीर निवासी ग्राम ज्योतिनगर थाना नवाबगंज, बरेली के साथ वाहन में पशुओं को लाद रहे थे। पुलिस को देखकर भाग गए थे। वे लोग पशुओं को दूसरे राज्य में ले जाकर बेच देते हैं। कभी-कभी खुद भी गोवंशीय पशुओं को काटकर मांस बेच देते थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें