शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र में दबंगों ने दिव्यांग की दीवार को गिरा दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की। दिव्यांग का आरोप है कि आरोपियों ने उसकी पत्नी के कपड़े फाड़ कर अभद्रता भी की।
शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र के एक गांव में दीवार गिराने को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने दिव्यांग के घर में घुसकर परिवारवालों से मारपीट कर दी। आरोप है कि आरोपियों ने महिला के कपड़े फाड़ दिए। उससे अभद्रता की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
गांव के दिव्यांग व्यक्ति ने कांट थाने में तहरीर देकर बताया कि 19 नवंबर को जागेश्वर मिश्रा, उनकी पत्नी सुनीता, उनके चचेरे भाई राजेश, सोनू ने जबरन रास्ता बनाने के लिए उनकी दीवार को गिरा दिया। विरोध करने पर आरोपी घर में घुस आए और मारपीट व गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर पत्नी के कपड़े फाड़ते हुए अभद्रता की।
दिव्यांग पर किया फायर
दिव्यांग व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसके बीचबचाव करने का प्रयास करने पर जान से मारने की नीयत से तमंचा निकालकर फायर कर दिया। जिससे वह बाल-बाल बच गया। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग मौके पर आए तो आरोपी मौके से भाग गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने जागेश्वर मिश्रा और सोनू को ग्राम गुरथना से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से तमंचा, कारतूस भी बरामद किया। जागेश्वर मिश्रा की पत्नी कोटेदार हैं। इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने आरोपियों से पूछताछ की। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी ने नशे में आकर गुस्से से तमंचे से फायर करने के बारे में बताया है।